राजस्थान की सबसे ऊंची झील कौन सी है?

वैसे तो राजस्थान में खारे पानी और मीठे पानी की बहुत सारी झीले है। लेकिन आज हम जानेंगे कि इन सब झीलों में राजस्थान की सबसे ऊंची झील कौन सी है? राजस्थान को भले ही रेगिस्तानी क्षेत्र के रूप में देखा जाता हो लेकिन यहां भी बहुत सारी नदियां, झीलें और हरियाली देखने को मिलती है जो मन मोह लेती है। हम बात करेंगे कि राजस्थान की सबसे ऊंची झील कौन सी है (rajasthan ki sabse unchi jheel konsi hai), यह कहां स्थित है और इसकी विशेषताएं क्या हैं?

राजस्थान की सबसे ऊंची झील कौन सी है?, rajasthan ki sabse unchi jheel konsi hai

राजस्थान की सबसे ऊंची झील कौन सी है - नक्की झील

राजस्थान की सबसे ऊँची झील नक्की झील है। नक्की झील सिरोही में माउंट आबू नामक स्थान पर स्थित है और यह भारत की एकमात्र कृत्रिम झील है जो समुन्द्र से 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। माना जाता है इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था इसलिए इसका नाम नख झील या नक्की झील पड़ा।

नक्की झील से जुड़ी मान्यताएं: नक्की झील की कहानी

स्थानीय लोक किवदंतियों के अनुसार, इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों (नख) से खोदा था, इसी कारण इसका नाम पड़ा “नक्की झील या नख झील"।

नक्की झील के निर्माण के साथ एक प्रेम कहानी भी जुडी है। कहा जाता है कि कोई बालम नाम का मजदुर था जो माउंट आबू के राजा के यहां कोई निर्माण कार्य कर रहा था। उसी दौरान बालम को राजकुमारी रसिया से प्रेम हो जाता है और रसिया भी बालम के प्रेम में में पड़ जाती है। जब राजा को इस बात का पता चलता है तो वह बालम को सुरक्षित तरीके से रास्ता से हटाने के लिए एक योजना बनाता है।

वह बालम से कहता है कि यदि तुमने एक रात में यहां झील खोद दी तो तुम्हारा विवाह राजकुमारी रसिया के साथ कर दिया जायेगा। राजा ने इस प्रकार की चुनौती इसलिए रखी क्योंकि वह जानता था कि ऐसा कर पाना किसी साधारण मनुष्य के लिए असंभव था। बालम ने चुनौती स्वीकार की और उन्हें सूरज ढलने के बाद काम पर लगा दिया गया। बालम ने रात के 2 पहर पुरे होने तक अपने नाखूनों से झील की लगभग खुदाई कर दी।

जब राजकुमारी की माता को ये बात पता चली कि बालम ने झील की खुदाई पूरी कर दी है और राजा को सूचित करने जाना वाला है तो उसने एक जाल रचाया। वो मायावी थी। वह नहीं चाहती थी कि रसिया और बालम का विवाह हो। उसने मुर्गे का रूप धारण कर लिया और बांग लगायी जिससे बालम को लगा कि दिन उग गया है और उसने राजा को सूचित नहीं किया है। इससे वह व्याकुल हो उठा और प्राण त्यागने लगा, वैसे ही रसिया वहां आ पहुंची और बालम को उसकी माँ के षड्यंत्र के बारे में पता चला। तभी रसिया की माँ के श्राप से वो दोनों पत्थर की मूर्ति में बदल गए।

आज भी यहां रसिया बालम की मूर्ति बनी हुयी है, जहां से प्रेमी जोड़े आशीर्वाद लेते है और एक जगह रसिया की माँ की भी मूर्ति है। लोग उस मूर्ति को पत्थर मारते है और वो पत्थरों के नीचे दब गयी है।

नक्की झील के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • समुद्र तल से ऊंचाई – लगभग 1,200 मीटर
  • स्थान – माउंट आबू, सिरोही जिला, राजस्थान
  • प्रकार – विवर्तनिका झील
  • नक्की झील राजस्थान की एकमात्र झील है जो सर्दियों में जम जाती है।
  • नक्की झील राजस्थान की सबसे गहरी झील है।
  • प्रमुख आकर्षण – टॉड रॉक, नन रॉक, नंदी रॉक, सनसेट पॉइंट, हनीमून पॉइंट
  • गुफाएं – हाथी गुफा, चंपा गुफा और स्वामी विवेकानंद गुफा
  • यहां तीन चट्टानें पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। जिनमे टॉड रॉक, नन रॉक और नंदी रॉक है। इनकी आकृति क्रमशः मेंढक, घूँघट निकाले हुई स्त्री और शिव जी के बैल नंदी के समान है।
  • विवेकानंद गुफा का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर हुआ है क्योंकि स्वामी विवेकानंद ने इस गुफा में बैठकर ध्यान किया था।
  • झील के पास ही रघुनाथ मंदिर और रामझरोखा या रामकुंड बना हुआ है।
  • यह गरासिया जनजाति की पवित्र झील है और गरासिया जनजाति के लोग इस झील में अपने पूर्वजो की अस्थियों को विसर्जित करते है।

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में आपने जाना कि राजस्थान की सबसे ऊंची झील कौन सी है और इसकी विशेषताएं क्या-क्या है? आपने ये भी जाना कि नक्की झील राजस्थान की सबसे गहरी झील भी है। अगर आपका कभी सिरोही घूमने का प्लान हो तो माउंट आबू जरूर जाएँ और नक्की झील के नजारों का आनंद ले।

अगर आपको आज का हमारा आर्टिकल "राजस्थान की सबसे ऊंची झील कौन सी है (rajasthan ki sabse unchi jheel konsi hai)" अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और अपना प्रश्न भी कमेंट में पूछे, हमारे अगले आर्टिकल में हम आपका सवाल लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, 'script', 'facebook-jssdk')); //]]>