राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई कितनी है? - पूरा विवरण

कर्क रेखा विषुवत रेखा के उत्तर में स्थित 23'30" उत्तरी अक्षांश रेखा को कहते है जो कि एक काल्पनिक रेखा है 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर सीधा चमकता है और उसके बाद सूर्य वापस से दक्षिण की ओर गति शुरू कर देता है आज आप जानेंगे कि राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई कितनी है? 
यह प्रश्न बहुत बार एग्जाम में पूछा जाता है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि rajasthan me kark rekha ki lambai kitni hai (राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई कितनी हैऔर कर्क रेखा राजस्थान में कितने जिलों से होकर गुजरती है और उन जिलों के नाम भी जानेंगे। 
Rajasthan me kark rekha ki lambai kitni hai, राजस्थान में कर्क रेखा की लम्बाई कितनी है?

राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई कितनी है? (Rajasthan me kark rekha ki lambai kitni hai)

राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई लगभग 26 किलोमीटर है। कर्क रेखा राज्य के दो जिलों से होकर गुजरती है जो क्रमशः  डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा है। कर्क रेखा डूंगरपुर की दक्षिणी सीमा से होकर तथा बांसवाड़ा के लगभग मध्य में कुशलगढ़ तहसील से गुजरती है। 
जैसा कि हम जानते हैं की भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें सबसे सीधी पड़ती है। यहां से ज्यों-ज्यों उत्तर की ओर बढ़ते जाएंगे, त्यों-त्यों सूर्य की किरणें तिरछी होती जाएगी। अतः 
  • राज्य में सूर्य की किरणें सर्वाधिक सीधी बांसवाड़ा पर पड़ेगी और 
  • सर्वाधिक तिरछी किरणे श्रीगंगानगर पर पड़ेगी।
  • बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा के सर्वाधिक नजदीक स्थित शहर है जबकि 
  • श्रीगंगानगर शहर कर्क रेखा से सर्वाधिक दूर स्थित शहर है। 
  • माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है। 

FAQs - राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई कितने किलोमीटर है?

1. कर्क रेखा क्या है?

उत्तर - कर्क रेखा पृथ्वी पर खींची गयी एक काल्पनिक अक्षांश रेखा है, जिसकी स्थिति 23°30' उत्तरी अक्षांश है। सूर्य सदैव कर्क रेखा और मकर रेखा के मध्य ही गति करता है। 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर सीधा चमकता है, जिसे कर्क सक्रांति कहते है और उसके बाद पुनः भूमध्य रेखा से होता हुआ मकर रेखा की ओर गतिशील हो जाता है। दक्षिण में सूर्य मकर रेखा तक गति करता है और उसके बाद सूर्य का उत्तरायण शुरू हो जाता है।

2. कर्क रेखा राजस्थान के किन-किन जिलों से होकर गुजरती है?

उत्तर - कर्क रेखा राजस्थान के डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा जिले से होकर गुजरती है।

3. कर्क रेखा को कौन सी नदी दो बार काटती है?

उत्तर - कर्क रेखा को माही नदी दो बार काटती है।

4. राजस्थान में कर्क रेखा के  सर्वाधिक निकट स्थित शहर कौन सा है?

उत्तर - कर्क रेखा के सर्वाधिक नजदीक स्थित शहर बांसवाड़ा है।

5. राजस्थान में कर्क रेखा से सर्वाधिक दूर स्थित शहर कौन सा है?

उत्तर - कर्क रेखा से सर्वाधिक दूर स्थित शहर श्रीगंगानगर है। 

6. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर है?

उत्तर - कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है।

7. कर्क रेखा की लंबाई राजस्थान में कितनी है

उत्तर - कर्क रेखा की लम्बाई राजस्थान में 26 किलोमीटर है।

निष्कर्ष 

आज आपने जाना कि राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई कितनी है? आशा है कि इस आर्टिकल में आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। कई जगह राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई के बारे में अलग-अलग आंकड़े मिलते है किन्तु वे सही नहीं होते है। क्यूंकि या तो उनकी मापन विधि सही नहीं होती या फिर उनका माप सही नहीं होता।
आपको हमारा आर्टिकल "राजस्थान में कर्क रेखा की लंबाई कितनी है? (rajasthan me kark rekha ki lambai kitni hai)" कैसा लगा हमें कमेंट में बताएं और यदि आपके मन में अभी भी कोई संशय है तो आप हमें पूछ सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, 'script', 'facebook-jssdk')); //]]>