नेजा नृत्य क्या है?
नेजा नृत्य मेवाड़ के भील स्त्री-पुरुषों द्वारा किया जाने वाला प्रमुख खेल नृत्य है। नेजा नृत्य एक सामूहिक नृत्य है और विशेषकर होली के तीसरे दिन किया जाता है। भील महिलाएं एकत्रित होकर पेड़ या खंभे पर नारियल बांधती है और पुरुषों को इस नारियल को उतारना होता है। जब पुरुष इस नारियल को उतारने की कोशिश करते है तो महिलाएं पेड़ को चारों और से घेर लेती है और कोड़े (जिन्हें स्थानीय भाषा में 'छउ' कहा जाता है) मारती हैं। नारियल को पेड़ से उतारने वाला पुरुष जीत जाता है। नेजा नृत्य के दौरान ढोल पर 'पागल्या लेना' नामक थाप दी जाती है। इस प्रकार नेजा नृत्य बहुत रोमांचक होता है।नेजा नृत्य कहां का प्रसिद्ध है? - मेवाड़
नेजा नृत्य मेवाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध है। नेजा नृत्य मेवाड़ में भील स्त्री-पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है।नेजा नृत्य किस जनजाति का है? - भील जनजाति
नेजा नृत्य मुख्य रूप से भील जनजाति का है लेकिन कहीं-कहीं न मीणा जनजाति द्वारा भी नेजा नृत्य में भाग लिया जाता हैं।Read also : मछली नृत्य किस जनजाति का है?
नेजा नृत्य से संबंधित याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु (संक्षेप में)
- नेजा नृत्य मेवाड़ क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
- नेजा नृत्य भील जनजाति की महिलाओं और पुरुषों द्वारा किया जाता है।
- यह एक सामूहिक नृत्य है।
- नेजा नृत्य का आयोजन होली त्यौंहार के तीसरे दिन किया जाता है।
- यह एक प्रकार का खेल नृत्य है।
- नृत्य करते वक्त ढोल पर पागल्या लेना नामक शैली में बजाया जाता है।
निष्कर्ष
आज का हमारा आर्टिकल नेजा नृत्य को समर्पित था। आशा है कि आपको हमारा लेख "नेजा नृत्य कहां का प्रसिद्ध है?" पसंद आया होगा और नेजा नृत्य से संबंधित आपके सारे संशय दूर हो गए होंगे। आप हमारी वेबसाइट पर लोक नृत्यों से संबंधित इसी तरह के आर्टिकल और पढ़ सकते है। धन्यवाद!
संदर्भ:
इस जानकारी के लिए निम्नलिखित आधिकारिक स्रोतों का उपयोग किया गया है:
Rajasthan Tourism – Folk Dances (Official)
.webp)
0 टिप्पणियाँ